शाहजहांपुर, मार्च 2 -- शहर के बिज़ी बीज़ प्री स्कूल का नौवां और द फाउंडेशन स्कूल का प्रथम वार्षिकोत्सव अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह और एडीएम रजनीश मिश्र मौजूद रहे। 'बचपन से किशोरावस्था और वृद्धावस्था तक' थीम पर बच्चों ने नृत्य, अभिनय और संवाद के जरिए विभिन्न पड़ावों का मंचन किया। द फाउंडेशन स्कूल की नायशा सिलोईया को एस.के. मेमोरियल अवार्ड दिया गया। सर्वश्रेष्ठ ऑल राउंडर में श्रेष्ट मिश्रा, श्रीषा वर्मा, लक्ष्य प्रताप सिंह, श्रशा सिंह और आदिशिव मिश्रा सम्मानित हुए। पूर्व संरक्षक राजा राम मेहरोत्रा की स्मृति में शुरू पुरस्कार अभी कश्यप को प्रदान किया गया। कार्यक्रम में भगवान जगन्नाथ की आरती भी आकर्षण रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...