जौनपुर, मार्च 2 -- मछलीशहर। नगर के सादीगंज सुजानगंज रोड स्थित एस एम पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव रविवार को हर्षोल्लास के साथ मना। इस दौरान मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि अभिभावकों से शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालय का सहयोग करने तथा बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अच्छी शिक्षा से ही अच्छे समाज का निर्माण संभव है। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक लालबहादुर यादव और क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रबंधक डॉ. मानिकचन्द गुप्ता ने दीप जलाकर की। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। विद्यालय परिवार की ओर से मुख्य अतिथि को बुकें भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य साधना गुप्ता, डॉ. सुधाकर गुप्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.