जौनपुर, मार्च 31 -- मड़ियाहूं। प्राथमिक विद्यालय काजीपुर में सोमवार को बाल मेला और वार्षिकोत्सव उल्लास के साथ मना। विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगे गुब्बारों और आकर्षक सजावट से सजाया गया, जिससे पूरे माहौल में उत्सव का माहौल नजर आया। कार्यक्रम को लेकर बच्चों में खासा उत्साह दिखा। बाल मेले में विद्यार्थियों ने खेल, खान-पान और हस्तकला से जुड़े विभिन्न स्टॉल लगाए, जिन्हें अभिभावकों और शिक्षकों ने सराहा। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद बच्चों ने नृत्य, गीत, नाटक और कविता प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। हर प्रस्तुति पर दर्शकों ने तालियों से उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम के दौरान कक्षा पांच के विद्यार्थियों को मार्कशीट वितरित की गई। प्रधानाचार्य फातिमा बेगम ने शिक्षकों के साथ बच्चों को मंच पर बुलाकर मार्कशीट दी और उनक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.