गाजीपुर, मार्च 29 -- सादात। जेडी पब्लिक स्कूल चैनपुर का वार्षिकोत्सव शनिवार शाम को धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने नृत्य, संगीत और नाटक के माध्यम से दहेज प्रथा, नारी सम्मान, कन्या भ्रूण हत्या और मोबाइल के दुष्प्रभावों जैसे समसामयिक विषयों पर जागरूकता संदेश दिया। मुख्य अतिथि टी-20 विश्व विजेता भारतीय टीम के कप्तान सूर्य कुमार यादव के चाचा विनोद यादव ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों में छिपी प्रतिभा को विकसित करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करते हैं। इस दौरान प्रबंध निदेशक डॉ. विजय बहादुर यादव ने विजेता छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रबंधक राजनाथ यादव, कन्हैया यादव पप्पू सहित अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...