प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 31 -- मानिकपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सिटी पब्लिक स्कूल मानिकपुर में सोमवार रात वार्षिकोत्सव हुआ। मुख्य अतिथि चेयरमैन प्रतिनिधि आशुतोष जायसवाल ने कार्यक्रम की शुरुआत की। देररात तक बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर लोगों को भाव विभोर कर दिया। बच्चों ने चंदा चमके, बाबुल प्यारे, तेरी उंगली पकड़कर चलना सीखा, राजस्थानी नृत्य, कविताएं, चुटकुले, कौव्वाली प्रस्तुत कर वाहवाही बटोरी। प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि चेयरमैन प्रतिनिधि आशुतोष जायसवाल ने सम्मानित किया। स्कूल प्रबंधक नीरज मिश्रा, महेश मिश्रा ने अतिथियों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व शिक्षक श्यामलाल वर्मा, राकेश मोदनवाल, प्रिंसिपल रमेश तिवारी, अमित वर्मा, महेन्द्र पाण्डेय, ऋषभ, आबिद, रंजीत, शुभम आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.