प्रयागराज, मार्च 26 -- जेआरडी आदर्श पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि अपर निदेशक बेसिक शिक्षा यूपी कामता पाल रहे। विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर जेएन पाल और जया उमेश पाल रहीं। मुख्य अतिथि ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंम किया। बच्चों ने देशभक्ति के साथ रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। चेयरमैन एसएन पाल, प्रिंसिपल आदर्श पाल, कुसुम पाल ने आए हुए अतिथियों को माला पहना कर स्वागत किया। जया उमेश पाल ने मीडिया कर्मियों को अंग वस्त्र और गिफ्ट देकर सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...