इटावा औरैया, फरवरी 26 -- इटावा, संवाददाता। पीएमश्री उच्च प्राथमिक विद्यालय चितभवन में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें छात्र छात्राओं नें आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते मन मोह लिया। मुख्य अतिथि स्टेट रिसोर्स ग्रुप के सदस्य राम जनम सिंह व मीनाक्षी पाण्डेय ने दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। देशभक्ति गीत, नृत्य व नाटक प्रमुख रुप से आकर्षक रहे। अतिथि राम जनम सिंह व मीनाक्षी पाण्डेय ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वार्षिकोत्सव जैसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और अनुशासन को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। प्रधानाध्यापक केके यादव ने अतिथियों का स्वागत कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.