सोनभद्र, मार्च 24 -- चोपन। स्थानीय ब्लाक के कंपोजिट विद्यालय गोठानी में मंगलवार को वार्षिकोत्सव समारोह और शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य पति संजीव त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष चोपन संजय केशरी मौजूद रहे। संचालन मनीष श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान कंपोजिट विद्यालय की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। बच्चों ने देश भक्ति गीत, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के गाने पर डांस प्रस्तुत किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान गोठानी धरमू, एआरपी ब्लाक चोपन संतोष, अंजू जायसवाल, मीरा सिंह, सत्य प्रकाश, रीना शर्मा, नीतू, संगीता सिंह, अजीत सिंह, सुशील वर्मा, नितिन कुमार, अर्चना सहर्ष सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.