लखीमपुरखीरी, फरवरी 18 -- उच्च प्राथमिक विद्यालय जमुनहा में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। अतिथियों का बैज लगाकर स्वागत किया गया। विद्यालय द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका इन्द्रधनुष का विमोचन किया गया। साथ ही विद्यालय परिसर में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विज्ञान मॉडल और शैक्षिक गतिविधियों का प्रदर्शन किया। इसके अलावा देशभक्ति गीत, एकांकी, पीटी प्रदर्शन, मीनार निर्माण, हॉर्स राइडिंग जैसी गतिविधियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं। एसआरजी पंकज वर्मा ने ...