जौनपुर, मार्च 25 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। अभिनव प्राथमिक विद्यालय सराय दिंगुर का वार्षिकोत्सव बुधवार को मनाया गया। इसमें बच्चों ने देश प्रेम, शिक्षा का महत्व, पर्यावरण संरक्षण आदि विषयों पर मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसे लोगों ने सराहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष कपिल मुनि उमरवैश्य, विशिष्ट अतिथि राजीव प्रताप सिंह, प्रधानाध्यापिका सुमन जायसवाल और प्रमोद सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन और मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित करके किया। बच्चों में सना, दिव्यांशी, दीपिका, अदिति, मुस्कान, अनामिका, रानी और शिल्पी आदि ने स्वागत गीत, गणेश वंदना, सरस्वती वंदना, देशभक्ति गीत तथा सामाजिक कुरीतियों पर नाटक प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। कक्षा में सर्वश्रेष्ठ उपस्थिति, पढ़ाई, स्वच्छता और अनु...