गोंडा, अप्रैल 4 -- रुपईडीह। पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय बनगाई में शनिवार को वार्षिकोत्सव एवं मेरा गांव, मेरा विद्यालय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 8 उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को अंक पत्र वितरित कर विदाई दी गई। विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य श्रवण शुक्ला ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...