महाराजगंज, मार्च 29 -- भिटौली, हिन्दुस्तान संवाद। पनियरा विकास खंड के पूर्व माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालय जड़ार के वार्षिकोत्सव व मेधा सम्मान समारोह में नौनिहालों ने अपनी प्रतिभा की चमक बिखेरी। शिक्षा देशभक्ति व लोक परम्परा पर आधारित प्रस्तुति से नौनिहालो ने खूब वाहवाही लूटी। मुख्य अतिथि डायट प्राचार्य अभिजित सिंह व विशिष्ट अतिथि बीईओ शिवकुमार रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष सरिता व यशोदा देवी ने संयुक्त रूप से की।वार्षिकोत्सव में नौनिहालो ने सरस्वती वंदना सरस्वती मा सरस्वती हंस वाहिनी व गणेश वंदना वक्रतुंड महाकाय सूर्यकोटि की प्रस्तुति से कार्यक्रम का आगाज किया। इसके बाद कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू हुई, जो देर तक चलती रही। डायट प्राचार्य ने कहा कि शिक्षा अमूल्य धरोहर है। शिक्षा व्यक्तित्व व चरित्र निर्माण का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.