सुल्तानपुर, मार्च 15 -- मोतिगरपुर, संवाददाता। कम्पोजिट विद्यालय हमजाबाद में आयोजित वार्षिकोत्सव में नौनिहालों ने रंग-बिरंगे परिधानों में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। वहीं भूकंपरोधी भवन, ज्वालामुखी, मिसाइल व पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर लगाई विज्ञान प्रदर्शनी की लोगों ने सराहना की। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान गिरिजा सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। बच्चों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत तथा "बेटी हूं, सहारा बनूंगी" जैसी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विज्ञान प्रदर्शनी में परिसंचरण तंत्र, ज्वालामुखी, मिसाइल और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े मॉडल आकर्षण का केंद्र रहे। निर्णायक मंडल में अखिलेश उपाध्याय, संदीप वर्मा, मोतीलाल व प्रदीप ने मूल्यांकन किया। परिसंचरण तंत्र म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.