आगरा, मार्च 1 -- ताजनगरी स्थित आरबीएस किड्स पैराडाइज स्कूल का छठा वार्षिकोत्सव पंच तत्व थीम पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रुचि चतुर्वेदी और संस्थापक हरिओम ने दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और 'वंदे मातरम' जैसी प्रस्तुतियों से देशभक्ति का रंग बिखेरा। स्कूल प्रबंधक जितेंद्र सविता के अनुसार, बच्चों ने बॉलीवुड गीतों पर नृत्य कर अभिभावकों को भावविभोर कर दिया। प्रधानाचार्य मेघा शर्मा ने बताया कि छात्रों ने नाटक के जरिए मोबाइल की लत और सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम के अंत में विजेता बच्चों को सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...