चंदौली, मार्च 25 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के हेतिमपुर गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय दुबेपुर माफी के प्रांगण में मंगलवार को विद्यालय का वार्षिक उत्सव एवं प्रधानाध्यापक राम आशीष लाल के सेवानिवृत्ति उपलक्ष्य में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ सरस्वती वंदना से किया गया। समारोह में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।विदाई समारोह में विद्यालय परिवार, शिक्षकों एवं ग्राम प्रधान ने प्रधानाध्यापक राम आशीष लाल के विद्यालय के प्रति समर्पण, अनुशासन और उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की। वक्ताओं ने उनके योगदान को अविस्मरणीय बताते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में विद्यालय ने नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है। इस दौरान सदानंद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.