उन्नाव, फरवरी 1 -- बांगरमऊ। क्षेत्र के संडीला मार्ग स्थित आरएस पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव के अवसर पर उमंग कल्चरल फेस्ट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नन्हें मुन्ने बच्चों द्वारा झांसी की रानी, मनवा लागे, मोबाइल की लत, भूत बंगला सहित कई नाटक और प्रहसन तथा लघु नाटिका प्रस्तुत कर उपस्थित श्रोताओं का जमकर मनोरंजन किया। इस दौरान मुख्य अतिथि विधायक श्रीकांत कटियार, पूर्व विधायक बदलू खां, संजीव त्रिवेदी ने कहा कि छात्र छात्राओं के चहुंमुखी विकास के लिए सभी विधाओं में पारंगत होना आवश्यक है। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता अर्सलान एवं अध्यापिका सिमरन ने किया। प्रबंधक रिजवान अहमद ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विद्यालय की वरिष्ठ अध्यापिका जेबा, श्रुति पटेल, रीमा सिंह, नेहा, मानसी, प्रतीक्षा अवस्थी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.