आजमगढ़, अप्रैल 11 -- तहबरपुर। प्राथमिक विद्यालय शिवराजपुर में शनिवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। विद्यालय में सर्वोच्च अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी व्यास देव ने कहा कि आज के बच्चे कल के भविष्य हैं। इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों का मनोबल बढ़ता है। कुछ सिखने और बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने बच्चों के मंचीय प्रर्दशन की सराहना करते हुए कहा कि परिषदीय विद्यालयों के बच्चे किसी से कम नहीं है। अभिभावकों से अपने बच्चों को परिषदीय विद्यालयों में नामांकन कराने की अपील किया। अध्यक्षता अनंत राय, संचालन पवन यादव और सोनी राय ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर राम आशीष राय, शेर बहादुर त्यागी, स्वामी नाथ यादव, लालचंद भारती सहित शिक्षक, अभिभावक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.