सहारनपुर, फरवरी 3 -- सोमवार को आईआईएमटी कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव उड़ान 2026 का मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर विमला वाई, संस्था चेयरमैन डॉ एससी कुलश्रेष्ठ, सचिव संकल्प कुलश्रेष्ठ, मुक्ता कुलश्रेष्ठ व डॉ अंजू वालिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा दी गई प्रस्तुतियों ने दर्शकों पर अमिट छाप छोडी। मुख्य अतिथि कुलपति प्रोफेसर विमला वाई ने कहा कि पंखों को खोल कर देखो जमाना तुम्हारी उड़ान देखता है, जमीन को ना देखो आसमान तुम्हारी उड़ान देखता है, और थककर कभी बैठ ना जाना तुम्हारी मेहनत का रंग पूरा जहान देखता है। द्वितीय चरण के मुख्य अतिथि कमिश्नर डॉ रुपेश कुमार व मोहिंदर सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों से प्रतिभाशाली छात्रों को अपने प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। इस दौरान उन्होंने ट...