मैनपुरी, फरवरी 3 -- क्षेत्र के ग्राम नाकऊ स्थित राजकीय हाईस्कूल में मंगलवार को वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्रामप्रधान रामनरेश यादव एवं जीआईसी मैनपुरी के पूर्व प्रधानाचार्य सुरेशचंद्र राजपूत ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम में सबसे पहले विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना पढ़ी। सांस्कृतिक कार्यक्रम वंदे भारत, मां तुझे सलाम एवं लघु नाटिका मैं पढ़ना चाहती हूं भी छात्र छात्राओं ने प्रदर्शन किया। दीक्षा, आशिकी, सपना आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके बाद छात्र छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए गए। प्रधानाचार्य सुरेश कुमार ने सभी अतिथियों और अभिभावकों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम का संचालन सिंधुजा कुमारी श्रीवास्तव ने किया।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.