प्रयागराज, मार्च 29 -- मुखिया नगर, अरैल स्थित बीएल एकेडमी, डे बोर्डिंग स्कूल का धूमधाम से वार्षिकोत्सव मनाया गया। विद्यालय के संस्थापक शंभु नाथ तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय के प्रबंधक राजकुमार त्रिपाठी ने विद्यालय के भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की थीम 'भारत एक खोज' रही, जिसमें विद्यार्थियों ने भारत के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति, गुरु-शिष्य परंपरा, डिजिटल भारत, राष्ट्रीय प्रतीकों, ऑपेरशन सिंदूर तथा भारत के विश्वगुरु होने आदि के महत्व को अत्यंत आकर्षक एवं रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शाया। दिव्या मिश्रा, स्वाति गुप्ता एवं यशस्वी श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से संचालन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...