आजमगढ़, अप्रैल 9 -- आजमगढ़, संवाददाता। ठेकमा स्थित कंपोजिट कन्या विद्यालय में गुरुवार को वार्षिकोत्सव के साथ ही स्कूल चलो अभियान के तहत जनजागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान बच्चों का परीक्षाफल वितरित किया गया। प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी ठेकमा अजय कुमार तिवारी ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संचालन प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलामंत्री जितेंद्र कुमार राय ने किया। इस अवसर पर ब्लॉक मंत्री प्रेम नारायण सिंह, लल्लन यादव, विमल राय, प्रज्ञा त्रिपाठी, अशोक कुमार, गीता राय, सुनीता, प्रीति राय, शकुंतला, प्रदीप, प्रवेश गुप्ता, अश्वनी राय, अनुपमा राय, अलका राय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.