मेरठ, अप्रैल 8 -- शहीद मंगल पांडे राजकीय गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बुधवार को 26वां वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह 'स्पंदन' हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) दिव्या नाथ और प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अंजू सिंह ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण कर किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अंजू सिंह ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञानार्जन नहीं, बल्कि छात्राओं का सर्वांगीण विकास और चरित्र निर्माण है। इस अवसर पर महाविद्यालय पत्रिका 'जागृति' का विमोचन भी किया गया। प्रो. (डॉ.) उषा साहनी ने वार्षिक प्रगति आख्या प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि व प्राचार्य ने क्रीड़ा चैंपियन, एनएसएस व एनसीसी की श्रेष्ठ छात्राओं, रेंजर और सर्वोच्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.