विकासनगर, मार्च 18 -- उच्च शिक्षा के संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रो. आनंद सिंह उनियाल ने कहा कि गरीब छात्रों को परिवहन भत्ता देने की भी योजना पाइप लाइन में है बहुत जल्दी इसे लागू कर दिया जाएगा। यह बात उन्होंने बुधवार को राजकीय महाविद्यालय सुद्धोवाला के तीसरे वार्षिकोत्सव समारोह में कहे। समारोह के दौरान साल भर शैक्षणिक और शिक्षणेत्तर गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के साथ ही मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति वितरित की गई। समारोह में गढ़वाली, कुमाउनी, जौनसारी लोक गीतों और लोकनृत्यों की शानदार प्रस्तुतियां दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...