गंगापार, अप्रैल 7 -- बारा, हिन्दुस्तान संवाद। मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय छीड़ी में वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। साथ ही कक्षा पांच के विद्यार्थियों का सम्मान भी किया गया।समारोह में कक्षा पांच के बच्चों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया और उनको परीक्षा परिणाम वितरित किया गया। वार्षिकोत्सव समारोह में विद्यालय के बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों के द्वारा प्रस्तुत गीत और नृत्य पर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। समारोह के बाद स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली गई। इसमें ग्राम पंचायत के अभिभावकों एवं बच्चों को स्कूल में नामांकन के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही साथ विद्यालय के स्टाफ सहित प्रधान ने मिड डे मील का भोजन किया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सतीश गुप्ता ने कक्षा पांच उत्तीर्ण सभी बच्चों को आगे पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.