प्रयागराज, मार्च 14 -- मां भारती विद्या मन्दिर प्ले स्कूल अल्लापुर में शनिवार को वार्षिकोत्सव, फैन्सी ड्रेस एवं पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा विभाग में मध्याह्न भोजन के जिला समन्वयक राजीव त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि कमलाकर सिंह एवं सीमा गुप्ता, अपर शासकीय अधिवक्ता दुर्गेश दुबे ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। भारतीय सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष सतीश कुमार गुप्त ने अतिथियों का परिचय कराया। शिक्षिकाओं नीतू मिश्रा, नीलू पाल, रितिका श्रीवास्तव को अच्छे शिक्षण के लिए सम्मानित किया गया। प्रथमा सिन्हा ने भजन प्रस्तुत किया। स्वागत प्रबंधक सुधीर द्विवेदी और धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्या प्रमिला द्विवेदी ने किया। संचालन सतीश कुमार गुप्त ने किया। कार्यक्रम में शैलेन्द्र मिश्र, मंजेश तिवारी, अभिषेक त्रिपाठी, नीलम गुप्ता, रीता शर्मा आदि उ...