बदायूं, मार्च 1 -- बिल्सी। विकास खंड अंबियापुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय गुधनी में वार्षिकोत्सव एवं शारदा संगोष्ठी का आयोजन धूमधाम से किया गया। शुभारंभ अध्यक्ष महीपाल सिंह और विशिष्ट अतिथि आचार्य संजीव रूप ने किया। इस अवसर पर मेधावी विद्यार्थियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, साथ ही कक्षा आठ के छात्रों को भावभीनी विदाई दी गई। प्रधानाध्यापक अगरपाल सिंह, रंजीत सिंह चौहान और अरिमर्दन सिंह भाटी ने अतिथियों को प्रतीक चिह्न भेंट किए। कार्यक्रम में शकुन्तला व साधना सुमन ने पुष्प भेंट किए। आयोजन को सफल बनाने में बादल, रंजन कुमार, साहिब अहमद, गौतम कुमार शाक्य, शिक्षा, दीक्षा, पूनम, दिव्याँशी, किरण, नैन्सी, अनुज और सुरजीत कुमार का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संयोजन साधना सुमन ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...