बागपत, फरवरी 28 -- बिनौली। बरनावा के ऐतिहासिक महाभारत कालीन लाक्षागृह टीले पर स्थित श्री महानंद संस्कृत विद्यालय के वार्षिकोत्सव पर राष्ट्रीय आर्य वीर दल के तत्वाधान में ब्रह्मचारियों ने यौगिक क्रियाओं का प्रदर्शन किया। व्यायाम शिक्षक आचार्य विजय कुमार भाई और पीटीआई विनय कुमार के निर्देशन में ब्रह्मचारियों ने संगीत पर पीटी, डंबल, लेजियम, सूर्य नमस्कार, भूमि नमस्कार, आत्मरक्षा के लिए जूडो कराटे, लाठी चलाना, हतेली से कांच की बोतल की तली निकलना, निशानेबाजी और कबड्डी खेल का शानदार प्रदर्शन किया। संचालन आचार्य सौदान शास्त्री ने किया। प्रधानाचार्य अरविंद कुमार शास्त्री, सतीश भारद्वाज, फकीरचंद, आचार्य विजयपाल शास्त्री, मास्टर अरुण त्यागी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.