मुंगेर, मार्च 9 -- धरहरा, एक संवाददाता। न्यू डीभीए पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव का आयोजन उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ साढा विद्यालय के सेवानिवृत्त संस्थापक सह प्रधानाचार्य रजनीकांत झा ने किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों की प्रतिभा में निखार आता है। साथ ही आत्मविश्वास भी बढ़ता है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन और परिश्रम के साथ शिक्षा ग्रहण करने की प्रेरणा दी। विद्यालय के प्राचार्य बवन कुमार सिंह उर्फ बबलु ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के नैतिक, सांस्कृतिक और बौद्धिक विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों पर अभिभावकों और अतिथियों ने तालियां बजाकर उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.