सुल्तानपुर, मार्च 8 -- गोसाईगंज,संवाददाता। जयसिंहपुर क्षेत्र के मूंगर स्थित आरएवीडी स्पेक्ट्रम एकेडमी में वार्षिकोत्सव और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रतिभा महोत्सव व सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। धराधाम इंटरनेशनल प्रमुख एवं यूनाइटेड बाइबिल क्रिश्चियन यूनिवर्सिटी जिंबाब्वे के मानद कुलपति डॉ. सौरभ पांडेय ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं की उपलब्धियों और उनके अधिकारों के लिए किए जा रहे संघर्ष को सम्मान देने का अवसर है। आज महिलाएं धरती से लेकर अंतरिक्ष तक हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। विद्यालय के प्रबंधक सर्वेश कांत वर्मा ने कहा कि इस दिवस का उद्देश्य समाज में महिलाओं की उपलब्धियों को पहचान दिलाना और उन्हें आगे बढ़ने के ...