उन्नाव, अप्रैल 18 -- उन्नाव। उच्च प्राथमिक विद्यालय भानपुर हसनगंज में वार्षिकोत्सव पर नवीन पुस्तकालय का शुभारंभ जिलास्तरीय स्टेट रिसोर्स ग्रुप के सदस्य अखिलेश चंद्र शुक्ल ने किया। विद्यालय में रीडिंग मेले का भी आयोजन किया गया। कक्षा 6 और 7 की सीता, गीता, उर्मिला, रितिका और शुभी ने सरस्वती वंदना की। इस दौरान प्रधान शिक्षक रमाकांत, सहायक शिक्षक मुसर्रत फातिमा आदि मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...