हल्द्वानी, मार्च 30 -- कालाढूंगी। गोस्वामी सरस्वती विद्या मन्दिर का वार्षिकोत्सव सोमवार को धूम-धाम से मनाया गया। चेयरमैन रेखा कत्यूरा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्र-छात्राओं ने नृत्य, संगीत, नाटक व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सभी दर्शकों का मन मोह लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य भैरव दत्त सत्यबली ने विद्यालय का वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया। उत्तीर्ण विद्यार्थियों को पुरस्कार दिए गए। यहां दर्जाधारी शांति मेहरा, सुरेश भट्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल, ब्लॉक प्रमुख मनीषा जंतवाल, मण्डल अध्यक्ष विक्रम सिंह जंतवाल, संघ चालक, लक्ष्मण सिंह देऊपा, पुष्पा खोलिया, संघ चालक धनश्याम बोरा, सुमन अधिकारी, हरीश मेहरा, चन्द्रा टम्टा, रितु बिष्ट, आन सिंह गैड़ा, किशन बण गोस्वामी, ललित मोहन काण्डपाल शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.