आजमगढ़, फरवरी 14 -- सगड़ी,हिन्दुस्तान संवाद। पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अजमतगढ़ में खेलकूद एवं वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को मन मोह लिया। मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक नवल किशोर ने छात्राओं की सराहना करते हुए उन्हें आत्मविश्वास परिश्रम व संस्कारों के साथ जीवन में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वार्षिकोत्सव छात्राओं और विद्यालय की गुणवत्ता को दर्शाता है और उन्हें भविष्य में आगे बढ़ने में महती भूमिका निभाता है। विशिष्ट अतिथि राजन प्रतपा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से छात्राओं के अंदर छिपी प्रतिभा उभरती है। ।कार्यक्रम में अनुपमा सिंह, प्रधानाचार्य डाक्टर चंदा सिंह, उज्ज्मी सिद्दकी, शाइस्ता खातून आदि उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.