वार्षिकोत्सव के लिए 300 छात्रों ने किया आवेदन
नैनीताल, सितम्बर 8 -- नैनीताल, संवाददाता। डीएसबी परिसर में आयोजित होने वाले वार्षिकोत्सव 'गूंज' की तैयारियां शुरू हो गई हैं। एबीवीपी की ओर से आयोजित इस महोत्सव के लिए मंगलवार से ऑडिशन शुरू हो गए। आयोजक करन सती ने बताया कि ऑडिशन के लिए 10 सितंबर तक का समय दिया है। पहले दिन 300 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया। इनमें 80 आवेदन ग्रुप डांस, 60 संगीत और 70 सोलो डांस के लिए आए हैं। इस दौरान छात्र नेता चेतन बिष्ट, तनिष्क मेहरा, मनकरन, कुलदीप कार्की, उत्कर्ष बिष्ट, पंकज भट्ट, मोहित पंत आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.