मुजफ्फर नगर, फरवरी 28 -- जानसठ रोड स्थित किड्जी अक्षरम द पब्लिक स्कूल में "जश्न-ए-किड्जी 2026" वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। वार्षिकोत्सव का विशेष थीम "उड़ान" रही, जो प्ले ग्रुप एवं नर्सरी कक्षा के नन्हे-मुन्ने बच्चों को समर्पित थी। कार्यक्रम के दौरान प्ले ग्रुप और नर्सरी के बच्चों ने नृत्य, अभिनय एवं रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने सपनों की दुनिया को मंच पर साकार किया। किसी ने डॉक्टर, किसी ने पायलट, किसी ने शिक्षक, तो किसी ने सैनिक बनने का स्वप्न प्रस्तुत कर यह संदेश दिया कि सपनों की कोई सीमा नहीं होती। मासूम मुस्कानों और नन्हे कदमों से सजी इन प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। बचपन से ही हर बच्चे के मन में कुछ बनने और आकाश को छूने का सपना पलता है। यही छोटे-छोटे सपने आगे चलकर बड़े लक्ष्य बनते हैं। यदि बच्चों को सही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.