आगरा, जून 26 -- अखिल विश्व राजगुरु सिद्ध ठाकुरनाथ योगेश्वर के वार्षिकोत्सव की शुरुआत श्रीमद् देवी पुराण पाठ प्रारंभ से होगा। 9 दिन चलने वाले श्रीमद् देवी पुराण पाठ का प्रतिदिन सुबह-शाम श्रवण होगा। इसका समापन 4 जुलाई को गुरुजी की शोभायात्रा के बाद होगा। पंडित भूपेंद्र शर्मा द्वारा विधिविधान से पाठ की स्थापना कराई। इस अवसर महंत योगी शंकरनाथ, योगी जहाज नाथ, विश्वनाथ, मनीष नाथ ने गुरुजी की महिमा का वरण किया। वार्षिकोत्सव को लेकर सोमनाथ धाम शाहगंज पर मठाधीश योगी शंकरनाथ की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई। हेमंत भोजवानी के अनुसार श्री सिद्ध गुरु ठाकुरनाथ योगेश्वर का तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव 3 से 5 जुलाई को बड़े हर्षोंल्लास के साथ मनाया जाएगा। देश विदेश से हजारों लोग पधारेंगे। जिन्हें माथुर वैश्य भवन पचकुइयां, श्री कृष्ण गौशाला शाहगंज, रं...