शामली, मई 25 -- शामली। शहर के रेलवे रोड स्थित सत्यनारायण शिशु मंदिर के विद्यार्थियों ने श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज में आयोजित वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एनपी सिंह ने अपने संबोधन में बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें देश का भविष्य निर्माता बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, मेहनत एवं लगन के साथ विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करने के सूत्र भी बताए। समारोह में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मात-पिता तुम्हें वंदन एवं स्कूल चले हम समूह नृत्य की सभी आगंतुकों, प्रबंधक समिति एवं मुख्य अतिथि ने सराहना की। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का खूब मनोरंजन किया। इस अवसर पर शैक्षिक सत्र 2025-26 में प्रथम, द्वितीय एवं तृती...