बहराइच, अप्रैल 1 -- नवाबगंज, संवाददाता। बुधवार को विकास खण्ड नवाबगंज अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय प्रथम नवाबगंज में वार्षिकोत्सव व मेधावी छात्र सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। रेहान अहमद ,एजाज अहमद, चांदनी,शिफा, रोशनी, मोहम्मद अब्दुल्लाह आदि नन्हे मुन्नों बच्चों ने अपनी रंगारंग प्रस्तुतियो से वहां मौजूद अतिथियों की खूब तालियां बटोरी। मुख्य अतिथि थाना प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर यादव द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर ने कहा गांव के सरकारी स्कूलों में इस प्रकार के आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास व रचनात्मकता को बढ़ाने का मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की। मेधावियों को पुरस्कार के साथ अंकपत्र वितरित किये। शिक्षक सोहर...