बरेली, अप्रैल 17 -- आंवला। रामनगर के गांव बारीखेड़ा के कंपोजिट विद्यालय में बुधवार को वार्षिकोत्सव एवं परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम किया गया।प्रधान दयावती शुरुआत करते हुए कहाकि सभी अभिभावक अपने बच्चों का नामांकन कराएं।मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष सतेंद्र पाल सिंह ने खेलकूद, सांस्कृतिक प्रतियोगिता सर्वाधिक उपस्थित रहने वाले बच्चों एवं विद्यालय में वार्षिक परीक्षा में प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्रधानाध्यापक पवन कुमार दिवाकर ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के सर्वांगीण विकास पर फोकस किया। संचालन रामनरेश ने किया। इस दौरान कल्पना, खजान सिंह, देवर्षि वर्मा, सुनील कुमार, मीनू, आंगनबाड़ी बिंदेश्वरी, आशा सुरता इत्यादि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...