पीलीभीत, मार्च 27 -- पीलीभीत। मरौरी ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय टाह पौटा में वार्षिकोत्सव एवं खेल उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया।मुख्य अतिथि मरौरी ब्लॉक प्रमुख सभ्यता देवी वर्मा ने माँ शारदे की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। विद्यालय स्टाफ ने कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख सभ्यता वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी मरौरी सुनील कुमार सिंह का बैज लगाकर एवं बुके देकर स्वागत किया। बच्चों को पुरस्कृत किया गया। अंत मे प्रधानाध्यापक डॉ० विभव सक्सेना ने आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...