खगडि़या, अप्रैल 17 -- खगड़िया । नगर संवाददाता बचपन प्ले स्कूल में 11वाँ वार्षिकोत्सव गुरुवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संतोष मिश्रा एवं उनकी टीम द्वारा प्रस्तुत स्वस्तिवाचन की मंगलमयी ध्वनि से हुई, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। साइबर डीएसपी निशांत गौरव सहित अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कला संस्किृत पदाधिकारी घनश्याम कुमार, प्रसिद्ध सर्जन डॉ. प्रेम कुमार, एसबीआई के पूर्व प्रबंधक रंजीत कांत वर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता ी कमल गुप्ता, एस.बी. मेमोरियल के डायरेक्टर प्रभात कुमार, विद्यालय की प्रबंध निदेशक पुष्पा कुमारी एवं निदेशक प्रद्युम्न कुमार आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में बच्चों ने रंग-बिरंगे आकर्षक परिधानों में नृत्य, गीत, रैंप वॉक, फैंसी ड्रेस एवं बेबी शो के माध्यम से अपनी...