उरई, अप्रैल 1 -- कालपी। तहसील कालपी क्षेत्र के यमुना नदी के बीहड़ क्षेत्र में स्थित ग्राम शेखपुर गुढ़ा के कंपोजिट उच्च माध्यमिक विद्यालय ग्राम प्रधान रामबाबू की अध्यक्षता में वार्षिक उत्सव संपन्न हुआ। इस अवसर पर अभिभावकों व शिक्षाविदों में हिस्सा लेकर शिक्षा के उन्नयन पर चर्चा की। विद्यालय के परिसर में आयोजित वार्षिकोत्सव में निपुण, लक्ष्य आउट ऑफ स्कूल बच्चों के नामांकन नवीन प्रवेश बाल वाटिका दिव्यांग बच्चों आदिवासियों पर सभी को विस्तार से बताया गया। तत्पश्चात परीक्षा परिणाम कक्षा 1 से 8 तक विस्तृत किए गए। बच्चों को पुरस्कार दिए गए। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए गए। कार्यक्रम के अध्यक्षता वीर सिंह चंदेल द्वारा की गई। उनके सेवानिवृत होने के कारण सभी उपस्थित स्टाफ एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा सम्मान किया गया। एवं उपहार भेद किए गए...