बहराइच, अगस्त 27 -- बहराइच, संवाददाता। महिला महाविद्यालय बहराइच में राष्ट्रीय खेल दिवस पर गुरुवार को प्राचार्या प्रो. प्रिया मुखर्जी के नेतृत्व में क्रीड़ा समिति, एनएसएस एवं बहराइच ताइक्वांडो एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में खेलकूद, योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्रीड़ा समिति प्रभारी कुमारी आकांक्षा पटेल ने किया। छात्राओं ने वार्म-अप, रनिंग, कबड्डी, खो-खो, योग, ताइक्वांडो एवं ध्यान गतिविधियों में प्रतिभाग किया। अंकिता चौधरी ने दैनिक जीवन में मेडिटेशन का महत्व विषय पर जानकारी दी। उन्होंने मानसिक शांति, एकाग्रता, तनाव-प्रबंधन एवं सकारात्मक जीवनशैली के लिए ध्यान के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं आश्रम/योग एवं नेचुरोपैथी की ओर से महाविद्यालय की पूर्व छात्रा खुशी दुबे ने योगाभ्यास कराए तथा स्वस्थ एवं संतुलित ज...