वार्निंग लेवल से भी नीचे पहुंचा सरयू का जलस्तर
बस्ती, सितम्बर 25 -- बस्ती। सरयू नदी का जलस्तर लगातार घटने से बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि जलस्तर घटने के साथ ही बीडी तटबंध के पास पकड़ी संग्राम, लकड़ी पांडेय और अर्जुनपुर गांवों में रुक-रुककर हो रहे कटान ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या के अनुसार नदी का जलस्तर 91.68 मीटर दर्ज किया गया। यह खतरे के निशान 92.730 मीटर से 105 सेंटीमीटर नीचे है। इतना ही नहीं नदी का जलस्तर वार्निंग लेवल से पांच सेंटीमीटर नीचे पहुंच गया है। जलस्तर कम होने से बाढ़ प्रभावित गांवों के आसपास भरा पानी तेजी से नदी में उतर गया है। ग्रामीणों का जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य होने लगा है। हालांकि गुरुवार सुबह से लगातार बारिश होने के कारण जलस्तर बढ़ने की आशंका बढ़ गयी है। जलस्तर के वार्निंग लेवल के आसपास बने रहने से नदी के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.