रांची, सितम्बर 23 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची निगम निकाय मजदूर यूनियन से संबद्ध सफाईकर्मियों की मांगों को लेकर बुधवार को दिन के एक बजे से निगम के अपर प्रशासक के साथ त्रिपक्षीय वार्ता होगी। वार्ता के क्रम में अपर प्रशासक से नगर निगम से दुकान प्रतिष्ठान अधिनियम में वर्णित आकस्मिक अवकाश, वार्षिक छूट्टी, मात्तृत्व अवकाश, बोनस भुगतान की श्रम विभाग से मांग की जाएगी। वार्ता में हुए फैसले की जानकारी मेकॉन चौक पर दिन के तीन बजे सफाईकर्मियों को दी जाएगी। इसके बाद यह तय होगा कि जायज मांग को लेकर श्रमायुक्त कार्यालय का घेराव एवं हड़ताल पर सहमति बनाई जाए। संगठन के अध्यक्ष भवन सिंह ने बताया कि वार्ता विफल होने पर बुधवार को श्रमायुक्त कार्यालय का घेराव होगा। इसके बाद 25 सितंबर को निगम के सफाईकर्मी हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान निगम कार्यालय के बाहर व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.