वार्ता विफल, 28, 29 व 30 को बैंक हड़ताल
रांची, सितम्बर 22 -- रांची, वरीय संवाददाता। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस और बैंक प्रबंधन के बीच मंगलवार को हुई वार्ता विफल रही। इसके बाद यूनियन ने कहा कि 28, 29 और 30 सितंबर को प्रस्तावित देशव्यापी बैंक हड़ताल तय है। वहीं, 26 और 27 को अवकाश के कारण इस हड़ताल से लगातार पांच दिन बैंक बंद रहेंगे। यूनियन के मुताबिक, इससे पहले केंद्रीय मुख्य श्रमायुक्त के समक्ष यूनियन्स प्रतिनिधि, आईबीए, बैंक प्रबंधन व वित्त मंत्रालय के प्रतिनिधियों के बीच मंगलवार को लंबी वार्ता चली, लेकिन मांगों पर कोई सहमति नहीं बनी। ऑल इंडिया बैंक आफिसर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव डीएन त्रिवेदी ने बताया कि हड़ताल में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के अलावे ग्रामीण बैंक, सहकारिता बैंक व कुछ निजी बैंक के कर्मी भी शामिल हैं। यह भी पढ़ें- 28 से हड़ताल को मजबूर हुए बैंककर्मी यह भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.