चतरा, दिसम्बर 7 -- टंडवा निज प्रतिनिधि पांच गांव के युवाओं को रोजगार से जोड़ने को लेकर आम्रपाली परियोजना क्षेत्र के गोसाई स्थान में शनिवार को पांच गांव के विस्थापित रैयत ग्रामीण सीसीएल प्रबंधन और आउट सोर्सिंग एनसीसी कंपनी के बीच त्रि-पक्षीय वार्ता संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता परियोजना जीएम अमरेश कुमार सिंह ने किया। बैठक में रैयतों ने ग्रामीणों ने रोजगार नौकरी, सत्यापन,सड़क बिजली व शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं की मांग की। इसके अलावा अम्बे और बीएलए कंपनी में कार्यरत 581 श्रमिकों को नागार्जुन में समायोजन की मांग की। बताया गया कि जीएम अमरेश कुमार ने साफ कहा कि पूर्व में कार्यरत श्रमिकों की बहाली नागार्जुन में समायोजित होगी। इसके अलावा 240 नये को रोजगार से जोड़ा जायेगा। परन्तु गांव के लोग 320 की मांग पर अडे हुए है। समाचार लिखे जाने तक वार्ता जारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.