धनबाद, अगस्त 13 -- कोयला श्रमिकों की 31 सूत्री मांगों को लेकर बिहार कोलियरी कामगार यूनियन (बीसीकेयू) और कुसुंडा क्षेत्र के महाप्रबंधक के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल में वार्ता हुई। बीसीकेयू के संयुक्त महामंत्री हरिप्रसाद पप्पू ने सेवानिवृत्ति के दिन ही ग्रेच्युटी भुगतान, अस्पतालों में डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति, महिला श्रमिकों के लिए शौचालय निर्माण, कोयला चोरी रोकने, बिना भेदभाव संडे कार्य वितरण, एसएपी में आश्रितों का नाम दर्ज करने और वेतन से पहले डेमो स्लिप देने जैसी प्रमुख मांगे रखीं। महाप्रबंधक ने सभी मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। वहीं, यूनियन के संयुक्त महामंत्री ने चेतावनी दी कि यदि एक माह के अंदर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो कोयला ट्रांसपोर्टिंग बंद कर दी जाएगी। वार्ता में क्षेत्रीय प्रबंधक (मासं) योगिता सकलानी, प्रबंधन अध...