वार्ता में मिले आश्वासन के बाद धरना स्थगित
गिरडीह, मई 19 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। धनवार क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या को लेकर भाकपा (माले) का प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता से वार्ता की। इस दौरान विभाग की ओर से आश्वासन दिया गया कि लो वोल्टेज की जो समस्या है वह ऊपर से ही कम वोल्टेज मिलने के कारण है। लेकिन इस मामले को जल्द दूर कर लिया जाएगा। विभागीय आश्वासन के बाद बुधवार को प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। हालांकि भाकपा (माले) नेताओं ने स्पष्ट किया है कि यदि जल्द बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन की नई तिथि तय कर पुनः धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- बिजली में सुधार की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा नगर पंचायत अध्यक्ष विनय संथालिया ने कहा कि धनवार की जनता लंबे समय से बिजली संकट से जूझ र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.