धनबाद, अप्रैल 10 -- बस्ताकोला क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर गुरुवार को बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के एक प्रतिनिधिमंडल ने केओसीपी कार्यालय में परियोजना पदाधिकारी देवेंद्र सिंह के साथ वार्ता की। इस दौरान यूनियन के अध्यक्ष मेवा लाल बेलदार ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। परियोजना पदाधिकारी देवेंद्र सिंह ने कहा कि पानी की समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा। अन्य मुद्दों पर भी उन्होंने जल्द पहल करने की बात कही। इस अवसर पर मुख्य रूप से मैनेजर अनिल कुमार सिंह, मेवालाल बेलदार, शिव कुमार, राजेंद्र पासवान, तुलसी रवानी, कामता पासवान, रविंद्र राम, निर्मल बाऊरी, राजाराम पासवान और देबू दा सहित कई लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...