धनबाद, फरवरी 12 -- बरोरा, प्रतिनिधि। खेमका कैरियर के प्रबंधक और हाइवा ऑनरों के बीच हुई वार्ता के बाद 10 वें दिन बुधवार को एएमपी कोलियरी से लिंक साइडिंग के बीच कोल परिवहन कार्य शुरू हो गया। बरोरा क्षेत्रीय कार्यालय में परियोजना पदाधिकारी टीएस चौहान की उपस्थिति में एटक नेता संतोष गोराई के नेतृत्व में हुई वार्ता में पूर्व में मिल रहे प्रतिटन 64 रुपया किराया में दो रुपए बढ़ाने पर समझौता हुआ। गाड़ी में कोयला घटने-बढ़ने पर डाला से कोयला गिराने व लोड करने के लिए कंपनी अपनी ओर से मजदूर उपलब्ध कराएगी। मौके पर खेमका कैरियर के प्रतिनिधि अजय कुमार दुबे और हाइवा ऑनरों में भीमलाल रवानी, सचिन सिंह, बैकुंठ साव, रामकिशुन साव, प्रकाश साव, धनश्याम चौहान, मुन्ना चौहान, रामजी चौहान आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...